बिहार

मुख्यमंत्री के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों की राशि का हस्तांतरण किया गया

20241007 205455

अररिया, रंजीत ठाकुर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा आज सोमवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभुकों को योजनाओं की राशि का हस्तांतरण किया गया।
इस अवसर पर डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, अररिया अनिल कुमार, विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी सहित जिले कई लाभुक इस पर कार्यक्रम से लाइव जुड़े रहे।

ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत संचालित योजना यथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत अररिया जिला के 3185 लाभुको को 3.8 (तीन करोड़ अस्सी लाख) रूपये DBT के माध्यम से हस्तांतरण किया गया एवं 05 लाभुको को यथा विजय कुमार बहरदार, बीबी रूकैया, सिम्मी प्रवीण, नितू देवी एवं जगदीश मंडल को व्यक्किगत शौचालय का चाभी प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 10 लाभुको को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया जिसमें सुशीला देवी, करूण देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, सविला, बीबी सादिया, बीबी जमीला, समीन, बीबी रशीदा एवं सहजादी को शामिल हैं।
जीविका के द्वारा जीविका दीदी को सत्त जीविकोपार्जन योजना, स्वयं सहायता समूह को समुदायिक निवेश एवं बैंक ऋण की राशि लिंकेज हेतु Symbolic चेक उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वसीम अहमद, निदेशक, डीआरडीए सौरव सिन्हा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नितेश कुमार पाठक, जिला समन्वयक विनय कुमार झा, डीपीएम जीविका एवं संबंधित पदाधिकारी तथा डीआरडीए कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा