बिहार

पुलिस ने अपराधियों को हथियार औऱ कारतूस के साथ गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से 3 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल को बरामद किया हैं। वहीं मौके से 2 अपराधी भाग निकले जिसकी तलाश जारी हैं। यह सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे थे जिसपर पटना पुलिस ने पानी फेर डाला हैं।

DSP-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया की मालसलामी थाना को यह सूचना प्राप्त हुई कि छोटी नगला में जेल से छूटकर आये अपराधी चंदन और कुंदन अपने सहयोगी मुन्ना और अन्य अपराधी के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। तभी मालसलामी थाना की पुलिस ने छापेमारी की और मौके से अपराधियों को हथियार औऱ कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनो में से दो अपराधी पटनासिटी और एक मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जिसमे एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। DSP ने बताया कि फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार जल्द कर लिया जायेगा।

Related posts

एम्स पटना में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का अंतिम चरण शुरू

नालों में गोबर एवं पशु अपशिष्ट बहाने पर रोक लगाने की मांग, नगर विकास मंत्री के नाम एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जमुई की घटना को छिटपुट बताने और पुलिस मोरलिंग की बात करने वाले को माफी मांगनी चाहिए ; ऐसे शर्मसार करने वाली घटना में शामिल सभी अपराधियों का स्पीडी ट्रायल चला कर फांसी दी जाए : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: