बिहार

बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला एक पुरुष को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर बसमतिया में जांच अभियान चला कर एक ऑटो वाहन से 516 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। वहीं ऑटो पर सवार ऑटो चालक सहित एक महिला को गिरफ्तार किया।

चालक रूपेश कुमार यादव, उम्र 26 वर्ष, पिता काली लाल यादव, ग्राम महेश पट्टी, वार्ड संख्या- 10, थाना घूरना, जिला अररिया,तथा गिरफ्तार महिला बसमतिया थाना अंतर्गत बेला पंचायत के वार्ड संख्या-08 सुलेखा देवी उम्र 29 वर्ष पति राजकुमार खतवे बताया गया है। बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने गिरफ्तार महिला व पुरुष से आवश्यक पूछताछ कर आज शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिला था कि नेपाल से तस्कर कुछ प्रतिबंध पदार्थ लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही एसएसबी जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: