बिहार

पटनासिटी में स्कूटी की चोरी, CCTV में कैद वारदात

पटनासिटी, रॉबीन राज। राजधानी पटना में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय है। कभी भी कही से भी गाड़ी की हो जाती हैं चोरी। घटना के बाद प्रशासन CCTV खंगालने में लगी रहती है। चोर गाड़ी को ठिकाने लगा देते हैं। खास बात तो यह है कि गाड़ी चोर CCTV के सामने से ही गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के जीतू लाल लेन गली का हैं, जहां चोरों ने घर के आगे से खड़ी एक्टिवा स्कूटी को चोरी कर फरार हो गए। वहीं इस चोरी की वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई हैं। CCTV के माध्यम से पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हैं।

घटना में संबंध में वाहन मालिक अनुमंडल शांति समिति के सदस्य और समाजसेवी राम जी योगेश ने बताया की 22 अगस्त की सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर गाड़ी की चोरी कर ले जाते दो युवक कैमरे में कैद हुआ हैं। CCTV में देखा गया की दो लड़का आता हैं और मेरे पीला रंग की एक्टिवा स्कूटी की चोरी कर बड़े आराम से रफ्फु चक्कर हो जाता हैं। जिसकी लिखित सूचना चौक थाना में दर्ज कर दी गई हैं। उन्होंने आगे बताया की पटनासिटी में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों में असुरक्षा की भावना हो रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होना चाहिए। रात्रि के समय गलियों में पुलिस की गश्ती होनी चाहिए। ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सके।

आपको ज्ञात हों की यह कोई नई घटना नहीं हैं। इसके पूर्व में भी चौक थाना क्षेत्र से दर्जनों वाहनों की चोरी हो चुकी हैं। जिसमे एक पत्रकार का भी गाड़ी चोरी हुआ था, लेकिन पुलिस को ना आज तक चोर मिला और ना ही गाड़ी। लोगों का कहना है कि साहब गश्ती करते रहते है और चोर चोरी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: