पटना, अजित। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फुलवारी शरीफ शहर में हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली। इसके अलावा नशा उन्मूलन शपथ एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का नेतृत्व भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर प्रणव कुमार जायसवाल ने किया.जिसमें स्थानीय गांवों शहर में भ्रमण कर स्वतंत्रता दिवस के दिन देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर प्रत्येक घर में झण्डा लगाने हेतु निवासियों को प्रेरित किया गया.साथ ही साथ तिरंगा झण्डों का वितरण भी किया गया.
इसके अतिरिक्त क्षे०मु० प्रांगण में नशा मुक्ति उन्मूलन का शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर पटना से ब्रहमकुमारी बहनों की एक टीम क्षे०मु० भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैम्प में आकर यहां पर तैनात सभी पदाधिकारियों को कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर ब्रहमकुमारी बहनों ने बल के कर्मियों द्वारा की जा रही देशसेवा के कर्तव्यों के बारे में भूरि-भूरि प्रशंसा की गई.इस अवसर पर क्षे०मु० पटना में तैनात समस्त अधिकारी गण, अधीनस्थ अधिकारी गण एवं हिमवीर तथा हिमवीरांगनांए उपस्थित रहे।
