बिहार

मधुमक्खियों की आड़ में की जा रही शराब तस्करी को उत्पाद विभाग ने पकड़ा

20240803 210229

जमुई, मो० अंजुम आलम। विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम को लगातार दूसरी बार शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी मिली है। इस बार मधुमक्खियों से भरे मधुमक्खी पालन के बाक्स के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई उत्पाद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोनो के डुमरी चेकपोस्ट पर की गई। यहां पिकअप वाहन में मधुमक्खीयों से भरे बाक्स के नीचे से 65 पेटी यानि 585 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। जब्त पिकअप वाहन को उत्पाद थाना लाया गया और जिला उद्यान पदाधिकारी शिवाजी हेम्ब्रम को सूचना दी गई, फिर जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा मधुमक्खियों से भरे बाक्स को हटाया गया।गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिला के जतकोली निवासी गुड्डू कुमार और उपचालक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम गठित कर लगातार सीमा क्षेत्रों पर जांच की जा रही है। इसी कड़ी में डुमरी चेकपोस्ट से एक मधुमक्खियों से भरे बाक्स लदी पिकअप वाहन की स्कैनिंग की गई। जिससे मधुमक्खियों के बाक्स के नीचे से 65 पेटी यानि 585 लीटर विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक व उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की खेप झारखंड के गिरिडीह से हाजीपुर की ओर ले जाई जा रही थी।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा