बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने 300 बोतल शराब के साथ अपाचे बाइक किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने आज सोमवार के शाम 300 बोतल नेपाली शराब के साथ एक अपाचे बाइक किया जप्त। तस्कर बाइक व शराब छोड़ मौके से हुए फरार। मामले की जानकारी देते हुए फुलकाहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान मानिकपुर पंचायत के वार्ड 11 के समीप नेपाल के तरफ से एक लाल रंग के अपाचे बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या- बी.आर 50 एम 7336 लेकर एक व्यक्ति आ रहा था ।

Advertisements
Ad 1

शक होने पर चालक को रुकने के लिए कहा गया। बाइक चालक ने पुलिस बल को देख बाइक गिरा कर मौके से फरार हो गया। जप्त शराब व बाइक पर मामला दर्ज कर पुलिस तस्कर की पहचान कर रही है। पुलिस के इस अभियान में एस आई रमेश कुमार,ए एस आई प्रदीप कुमार भारती, के अलावे अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

बापू टावर में अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ शुरू

पटना में 17 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

अपराधियों को सजा दिलाने की रफ्तार तेज, 4 महीने में 453 को आजीवन कारावास

error: