बिहार

एसएसबी व पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 70 किलो गाजा के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर फारबिसगंज थाना पुलिस एवं एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर फारबिसगंज- जोगबनी मार्ग में मटियारी गांव के समीप एक उजले रंग के टाटा इंडिगो कार बी. आर-01 बी . एम-7403 से जांच के दौरान 70 किलो गाजा बरामद किया। वहीं मौके पर से ही कार में सवार दो व्यक्ति को धरदबोचा।

दबोचा गए व्यक्ति बेलाही गांव वार्ड-13 थाना बथनाहा निवासी गणेश साह के 23 बर्षीय पुत्र सूरज कुमार और नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव निवासी कालिकांत झा के 24 बर्षीय पुत्र दीपक कुमार झा बताया गया है। जप्त गाजा के साथ गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछता के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस को सुपुर्द किया। वहीं पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: