बिहार

घूरना थाना के नये थानाध्यक्ष को लोगों ने किया स्वागत

20240625 103603

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना के नए थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव का पदग्रहण करते ही सोमवार को थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्दिजीवियों, एवं ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर गुलदस्ता व बुके देकर सम्मानित किया। वहीं थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को इसके लिए धन्यवाद दिया । कहा आप लोगों से मिलकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा क्षेत्र के लिए मेरी पहली प्राथमिकता अपराध मुक्त , नशा मुक्ति एवं तस्करी मुक्त समाज बनाने का होगी।

जिसमें आप सबों का सहयोग की आवश्यकता है। वहीं सभी लोगों ने भी सहयोग करने ही बात कही है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद शवा, पूर्व मुखिया मोहम्मद हदीस , पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार पासवान , मुखिया इमाजउद्दीन ,प्रवीण झा, शंकर झा ,मोहम्मद रहीम, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक गुप्ता ,मनोज सोनी आदि मौजूद थे।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा