बिहार

देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर गुरुवार की रात्रि भरगामा थाना पुलिस ने चरैया हाट के समीप एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को अररिया भेज दिया है। अपराधी की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 नूरचक गांव निवासी मोहम्मद आजम पिता मोहम्मद खालिद के रूप में हुई है। जबकि दुसरा अपराधी की पहचान पूर्णियां जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका जोरगंज गांव वार्ड संख्या 11 निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन पिता रजाबुल के रुप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरैया हाट के समीप एक अपाची पर सवार दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में घुम रहा है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार एसआई संजय कुमार सिंह,विपाशा कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ चरैया हाट पहुंचकर अपराधियों का खोजबीन शुरू कर दिया। बताया गया कि पुलिस गाड़ी को देखकर एक अपाची पर सवार दो अपराधी भागने की कोशिश किया। जिसके बाद भरगामा थाना पुलिस मोटर साइकिल का पिछा करते हुए दोनों अपराधी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद अपराधी की तलाशी लिया।

Advertisements
Ad 1

तलाशी के क्रम में अपराधी के कमर से एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस दो मोबाईल बरामद किया। उसके बाद पुलिस ने अपाची मोटर साइकिल भी जप्त कर लिया। गहन पड़ताल के बाद भरगामा थाना पुलिस उपरोक्त दोनों अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताते चलें कि भरगामा थाना क्षेत्र अररिया जिला के अंतिम सीमा पर स्थित है। भरगामा थाना क्षेत्र सुपौल,पूर्णियां,मधेपुरा जिला के सीमा पर स्थित है। तीन जिला का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराधियों अन्य जिला से आकर भरगामा थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

error: