बिहार

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी कल पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार डॉ मीसा भारती के समर्थन में कल दिनांक 23 मई 2024 को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इस अवसर पर वह पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के 70 फीट से बल्लमी चक तक जन संपर्क अभियान और रोड शो करेंगी।

Advertisements
Ad 1

एजाज ने आगे बताया कि आज राष्ट्रीय जनता दल के फुलवारी शरीफ प्रखंड चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, श्री बीनू यादव, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनवर आलम सहित सैनिकों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: