बिहार

जोगबनी सीमा पर तैनात एसएसबी के स्वान लिपि के मदद से जांच के क्रम में हुंडई कार से 28 किलो गाजा बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर  भारत नेपाल सीमा के मुख्य गेट जोगबनी में तैनात एसएसबी 56 वीं वाहिनी के “सी समवाय जोगबनी बीआईटी टीम” के जवानों द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सफेद हुंदई वर्ना कार नंबर बीआर 11X 7638 को रोककर जांच किया गया, जिसमें के पीछे सीट में बनाए गए तहखाने नुमा जगह से एसएसबी स्वान दस्ता और स्वान लिप्पी की मदद से 28 किलो गांजा बरामद किया गया तथा कार में बैठ सूर्यनारायण यादव उम्र 62 बर्ष पिता स्व० छेदी यादव, ग्राम मधुरा पश्चिम वार्ड नंबर 6 थाना नरपतगंज जिला अररिया एवं ज्ञान चंद्र साह पिता देव नारायण साह वार्ड नंबर -7 भीमपुर , जिला सुपौल (बिहार) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

तस्कारी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया जो कि मो० हुसैन पिता मो० अयूब वार्ड नंबर 1, ग्राम अमौना,थाना जोगबनी जिला अररिया के नाम से है। उपरोक्त गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि यह गांजा अजीत यादव पिता राजदेव यादव , ग्राम अचरा, थाना फुलकाहा, जिला अररिया का है । यह कार्रवाई सी समवाय कंम्पनी जोगबनी के सहायक कमांडेंट आनन्द सिंह भंडारी के नेतृत्व में की गई है। दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों एवं जब्त गांजा और कार को आवश्यक कार्रवाई के बाद जोगबनी पुलिस थाना को सुपूर्द किया गया है। सभी आरोपी के खिलाप एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गईं है ।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: