फुलवारीशरीफ, अजित। पटना में अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राम के नेतृत्व में बिहार के माननीय राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन पटना में एक 5 सदस्य शिष्टमंडल मुलाकात कर गुरु रविदास जी महाराज की जयंती को राजकीय समारोह घोषित करने के लिये मांग पत्र सौंपा।
माननीय राज्यपाल महोदय ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान और उनके मानने वाले अनुआइयों के लिए उनके जयंती पर राजकीय समारोह बिहार में घोषित हो इसका मैं प्रयास करूंगा। शिष्टमंडल में मंच के संयोजक राजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष चतुर्रगुण राम, शंभु रविदास, शिव कुमार रविदास, जीवन कुमार मौजूद रहे।
