बिहार

सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया बार एसोसिशन भवन का शिलान्यास

20240311 191936

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद, अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा में व्यवहार न्यायालय पटना के बार एसोसिशन भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

इस मौके पर माननीय न्यायमूर्ति श्री आशुतोष कुमार जी, श्री न्यायमूर्ति अंजनी शरण जी, न्यायमूर्ति राजेश वर्मा जी, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री रूपेश देव जी, बांकीपुर विधायक श्री नितिन नवीन जी, बार एसोसिशन के अध्यक्ष श्री अमरनाथ जी तथा बार एसोसिशन के सचिव श्री अशोक कुमार यादव सहित बड़ी संख्याओं में वरीय अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा की मेरे प्रयास से पटना सिविल कोर्ट मे 21 करोड़ रुपए की लागत से अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

साथ ही श्री प्रसाद ने कहा की ये मेरा वादा था कि मैं इसको बनवाऊंगा जब मैं पटना साहिब लोकसभा का चुनाव लड़ रहा था और आज इसकी शुरुआत हो गई इसके लिए मैंने देश के कानून मंत्री के रूप में और बिहार सरकार के साथ मिलकर प्रयास किया था। यह भवन 30920 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनेगा साथ ही भवन (G-3) तल का होगा। इस भवन में 123 अधिवक्ताओं के लिए एक हॉल, लाइब्रेरी , कैंटीन सहित सारी सुविधाओ से उपलब्ध भवन होगी।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा