बिहारराजनितिक

भगवान राम को हाईजैक करना चाहती है भाजपा : श्रवन कुमार

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बुधवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार एवं माननीय मद्य निषेध मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि गठबंधन में सीट शेयरिंग के मसले को निपटाने के लिए पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भगवान राम को हाईजैक करना चाहते हैं। भगवान राम के नाम पर लोकसभा सीट जीतना चाहते हैं और चुनाव के बाद ये लोग घर बैठ जाएंगे। इन्हें न भगवान राम से मतलब है और ना ही देश की जनता से। श्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार माॅडल को पूरा देश मानता है। श्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसका अनुसरण अन्य प्रदेशों की सरकारें भी करती हैं। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी महिला सशक्तिकरण के संबंध में श्री नीतीश कुमार की प्रशंसा कर चुके हैं।

Advertisements
Ad 1

मद्य निषेध मंत्री श्री सुनील कुमार ने कहा कि 13 जनवरी को एक बार पुनः 1 लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपी जाएगी। पत्रकार बंधुओ को जोर-शोर से इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। हमें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। श्री सुनील कुमार ने कहा कि सीट बंटवारे का काम ससमय पूरा कर लिया जाएगा। श्री सुनील कुमार ने कहा कि शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार डोर टू डोर सर्वे करवाएगी। अगले 10 से 15 दिनों में सर्वे एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक

error: