क्राइमबिहार

सुनील हत्याकांड में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

मनेर, (न्यूज क्राइम 24) सुनील हत्याकांड को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि मृतक सुनील कुमार के पिता कृष्णा साव के लिखित आवेदन पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में घटना का कोई कारण नहीं बताया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि हमारे पुत्र सुनील कुमार के साथ किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह एक दिन पहले घर से बाजार के लिए निकला हुआ था। दूसरे दिन ही हम लोगों को ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि मनेर थाना के बांध के पास नवनिर्मित बाउंड्री में शव पड़ा हुआ है। हम लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पहचान पाए।

Advertisements
Ad 1

मनेर नगर पार्षद भूपेंद्र कुमार ने कहा कि सुनील हत्याकांड में जो भी लोग दोषी हैं उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए एवं पीड़ित परिजनों को न्याय मिलना चाहिए । हालांकि हत्या कब और कैसे हुई है यह जांच का विषय है। मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है व मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है ताकि पता चल सके की कौन-कौन इसमें हत्या में शामिल है। क्योंकि मोबाइल ही तुर्क का पत्ता साबित हो सकता है। बताते चलें कि बुधवार को दिनदहाड़े मनेर थाना क्षेत्र के बांध के पास अज्ञात अपराधियों ने सुनील कुमार नामक व्यक्ति कि ईंट पत्थर से कुच-कुच कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: