बिहार

वाहन चालक नए कानून के विरोध में उतरे सड़क पर, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

अररिया, रंजीत ठाकुर। केंद्र सरकार के वाहन दुर्घटना मामले में बने कानून में संशोधन करने के विरोध में चालक तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। चालकों ने नए कानून का विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया तथा इस बिल को वापस लेने की मांग दूसरे दिन भी जारी रखा। चालकों के हड़ताल से आज मंगलवार को नरपतगंज क्षेत्र सहित आस पास इलाके जैसे बथनाहा से जोगबनी, फारबिसगंज, बीरपुर व आसपास के वाहनों के पहिए थम गए। इस नए कानून के तहत दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ सजा में कैद की अवधि बढ़ाने तथा मोटा जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जा रहा है। इस नए कानून का वाहन चालक विरोध कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में ट्रक, टैंकर,ऑटो, निजी बस व रोडवेज बस चालक शामिल हुए है। जिससे अपने गंतव्य को जाने के लिए निकले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है। माल ढुलाई में भी काफी समस्या उत्पन्न हो रही है।

Related posts

कवि कैलाशपति सिंह की 84वीं शहादत दिवस पर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

पटनासिटी में छात्राओं के साथ छेड़खानी

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

error: