पटना, अजीत यादव। देश की नरेंद्र मोदी सरकार के हिट एंड रन मामले में नए कानून के विरोध में पूरे पटना के आसपास इलाके में भारी और छोटे वाहन वाहन चालक मंगलवार को हड़ताल करते हुए चक्का जाम कर सड़क उतर पड़े.संपत चक के बैरिया गौरीचक के बेलदारी चक चौराहा पर पटना गया रोड जाम कर जमकर प्रदर्शन किया गया. बेलदारीचक में जाम से पटना गया बिहटा सरमेरा हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया लोगों ने आगजनी की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी. चालकों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को यह तुगलकी फरमान वापस लेना होगा और चालक के लिए देश में जो कानून था उसे बहाल करना होगा.
जहानाबाद में किंजर-कुर्था मोड़ पर ड्राइवरों के प्रदर्शन के चलते एनएच 110 एवं एसएच 69 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण नेशनल हाइवे 139 पर भी वीरानी छाई हुई है। नवादा में ट्रक चालकों ने एनएच 20 को जाम कर दिया है। सभी केंद्र सरकार द्वारा नया कानून लागू होने पर काफी नाराज हैं। शहर के भगत सिंह सिंह चौक, नहर पर मुफस्सिल थाना के पास जाम लग गया। रजौली, गोविंदपुर सहित विभिन्न प्रखंडों में भी चक्का जाम हुआ है। रोहतास जिले में तुंबा पंचायत में भी ट्रक और बस ड्राइवर ने सड़क पर जाम लगाया। वहीं, औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के अरंडा के पास ड्राइवर सड़क पर उतर गए।
इससे रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। जिले में नए कानून के विरोध में सवारी बसों का पहिया थम गया। बस स्टैंड पर दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा है। मंगलवार को कामकाजी लोग परेशान हुए। ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक आवागमन में दिक्कत हो रही है। बस स्टैंड के आसपास दुकान पर ग्राहक नदारद हैं। केंद्र के कानून के खिलाफ ड्राइवर संघ ने अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के मुख्य चौराहे पर सुबह 8:00 बजे गाड़ियों को खड़ी कर जाम किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चौराहे पर चालकों ने प्रशिक्षु आईएएस की गाड़ी भी रोक दी।
वही पटना के फुलवारी शरीफ़ अनीसाबाद चितकोहरा गोलम्बर रामकृष्ण नगर जगनपुरा सिपारा पुरानी मीठापुर बस स्टैंड बेऊर मोड़ हारून नगर पुरानी भट्ठी मोड़ टमटम पड़ाव शहीद भगत सिंह चौक पटना एम्स गोलंबर जानीपुर समेत आसपास के सभी प्रमुख इलाकों की सड़क सड़कों पर आवागमन सुचारू रहा. हालांकि पूर्व की तरह ऑटो नहीं थे, हड़ताल के चलते ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर नहीं आए. फुलवारी खगौल मार्ग में लख के पास ऑटो चालकों ने जामकर प्रदर्शन किया जबकि जानीपुर पटना एम्स फुलवारी शरीफ मार्ग पर पूर्व की तरह ऑटो और अन्य सभी वाहनों का प्रचलन सुचारू रूप से जारी रहा.
अनीसाबाद से बेऊर सिपारा बाईपास में ऑटो परिचालन जारी रहा हालांकि विग्रहपुर के पास कुछ ऑटो चालकों ने डंडा लेकर कई ऑटो हवा हवाई चालकों की पिटाई की ओर परिचालन करने से रोका. पुराने बस स्टैंड सिपारा पुल के नीचे मीठापुर जाने वाली मार्ग पर ऑटो परिचालन सामान्य रूप से पूर्व की तरह होता रहा.वहीं, दानापुर- मनेर मुख्य मार्ग को दाउदपुर में ड्राइवरों ने जाम कर दिया है।
बता दें कि केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे बिहार में वाहन चालक मंगलवार को हड़ताल पर उतर आए। पटना, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जहानाबाद समेत अन्य जिलों में ऑटो, ट्रक, बस के ड्राइवरों ने धरना शुरू कर दिया। सड़कें जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में ऑटो नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल और प्रदर्शन के चलते राज्य के प्रमुख मार्गों और हाइवे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
दरअसल,मोटर व्हीकल कानून में संशोधन कर हिट एंड रन के मामले में मौत होने पर नए प्रावधान किए गए हैं। इसके तहत अगर एक्सीडेंट के समय कोई ड्राइवर पुलिस या प्रशासन को बिना सूचना दिए भाग जाता तो उसे 10 साल की जेल होगी और 7 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। देशभर के वाहन चालक इस संशोधन को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ऑटो संघ के सचिव नवीन मिश्रा ने बताया कि कई ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं। संघ को बिना सूचना दिए हड़ताल पर जाना उचित नहीं है।
