बिहार

माता जानकी एवं भगवान श्री राम कि विवाह महोत्सव सम्पन्न

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) रविवार को वधु पक्ष के श्री सीता मंदिर प्रबंधक समिति एवं वर पक्ष के श्री राम जानकी विवाह महोत्सव समिति द्वारा गुरहट्टा के श्री सीता मंदिर से विवाह उपरांत माता जानकी एवं भगवान श्री राम के विदाई की विधी संपन्न किया गया। विदाई में वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया गया, साथ ही फल एवं मिठाईयों (दौरा) का आदान-प्रदान हुआ।

एवं वर पक्ष के लोगों के लिए प्रीतिभोज का अयोजन भी कन्या पक्ष के लोगों ने किया। सियावर राम चन्द्र की जय के जयघोष से महौल राममय हो गया। वहीं विदाई उपरांत श्री काले हनुमान मंदिर पहुँचने पर मंदिर के पुजारी राजेश मिश्र के देखरेख में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा भगवान राम एवं माता जानकी का स्वागत आरती कर राम जानकी विवाह महोत्सव को सम्पन्न किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा, संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल, संयोजक मनोज गुप्ता, भगवती प्रसाद मोदी, संतोष चौरसिया, डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, डाक्टर अजय प्रकाश, नितीन कुमार रिंकू, अंजनी पटेल, बेबी विनय मौड़ीवाल, वीणा प्रकाश, सहित समिति के सभी लोग हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।

Related posts

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

उम्मीद से उत्कृष्टता तक : ‘आयुष्मान मंथन’ में एम्स पटना ने रचा नया कीर्तिमान

एम्स पटना में उद्यमिता सम्मेलन 2026 का होगा आयोजन

error: