क्राइमबिहार

फुलवारी में मिला अज्ञात शव, नहीं हो पाया शिनाख्त

फुलवारी शरीफ, न्यूज क्राइम 24। फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत पटना एम्स के डॉक्टर क्वाटर और हाइड्रोलिक परिसर के नजदीक एक चबूतरे पर पड़ा अज्ञात करीब 45 वर्ष के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. देखने से ऐसा लगता है कि ठंड लगने और अज्ञात बीमारी से ग्रस्त होने के चलते उसकी मौत हो गई.

थाना अध्यक्ष सफिर आलम ने बताया कि एक अज्ञात शव हाइड्रोलिक पीपल पेड़ के नीचे से बरामद हुआ है. शव पर किसी तरह के कोई जख्म का निशान नहीं है. देखने से प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात बीमारी के कारण मृत्यु हो गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एम्स अस्पताल पटना भेजा गया है.

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!

error: