क्राइमबिहार

तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोर को कुचला, दोनो की हुई दर्दनाक मौत!

जमुई, मो.अंजुम आलम। जमुई गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो किशोर को कुचल दिया। जिससे दोनों किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उम पड़ी। लोगों का आक्रोश पूरी तरह फूट पड़ा।मृतक दो में से एक युवक की देर रात तक जाम लगा रहा। मृतक एक किशोर की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा गांव निवासी संतोष रविदास के 12 वर्षीय पुत्र चंदन रविदास के रूप में हुई है। जबकि दूसरे किशोर की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।किशोर का चेहरा बुरी तरफ कुचला गया है जिस वजह से पहचान होने में परेशानी हो रही है।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि दोनो किशोर गिद्धौर बाजार में घूम रहा था। इसी दौरान झाझा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक पहले गिद्धौर थाना के पास लगे बैरियर में ठोकर मारी। उसके बाद फिर गिद्धौर बाजार के पास दोनों किशोर को बुरी तरह कुचलते हुए भागने लगी। जिससे दोनो किशोर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गिद्धौर थाना की पुलिस के द्वारा भाग रही ट्रक को पीछा कर चालक के साथ पकड़ लिया गया है। वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी देर तक घटनास्थल पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। वही किशोर की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल होने लगा।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: