बिहार

बिहार के 33 वर्षों के कीचड़ में अब खिलेगा ‘कमल’ : सम्राट

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता, महासचिव और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रगति मेहता, लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव रहे त्रिभुवन कुमार निषाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा भी इस समारोह में जदयू, राजद और लोजपा के सैकड़ों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को आगे बढ़ाने में लगे हैं, अब बिहार को भी आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से भाजपा को सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि अब आप सभी का सहयोग भाजपा को चाहिए।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि 15 साल लालू प्रसाद बिहार में कीचड़ फैलाया और अब नीतीश कुमार 18 साल से कीचड़ फैलाकर रखे हैं। अब इसी कीचड़ में आपलोगो के सहयोग से कमल खिलाना है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार करने वालों को जेल जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिहार में लाइए बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया से मुक्ति भाजपा की सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपराध मुक्त बिहार बनाने का कार्य करेगी। यह भाजपा की गारंटी है कि अपराधी या तो नेपाल में होगा या उसका पिंडदान गया में कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजद के लोग कहते हैं कि किसी की मजाल नहीं जो आरक्षण समाप्त कर दे। लालू प्रसाद की राजद की सरकार बिहार में 15 साल तक सत्ता में रही लेकिन किसी को भी आरक्षण नहीं दिया।

भाजपा अध्यक्ष ने राजद के प्रमुख अपनी पत्नी, बेटा, बेटी को आरक्षण देने का काम करते हैं। यही उनका आरक्षण का माडल है जो अपने घर की चिंता करता है, समाज की नहीं।

आज सदस्यता लेने वालों में प्रगति मेहता, त्रिभुवन कुमार निषाद, युगल किशोर राय, हुलास महतो, राजद के पूर्व प्रदेश सचिव राकेश कुमार तांती, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानी, नवल मंडल, विजेंद्र कुमार मिंटू, अर्जुन मंडल प्रमुख हैं।

श्री चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए कहा कि 450 सालों से भगवान राम को भी ऐसे भक्त का इंतजार था जो उन्हें मंदिर बनाकर स्थापित करे। इसके लिए हिंदुओं और सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी अब भगवान श्री राम 22 जनवरी को भव्य मंदिर में स्थापित होंगे।

उन्होंने कहा कि जो राम को भव्य मंदिर में लाए हैं उसके साथ लवकुश समाज खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को श्रेष्ठ बनाने में लगी है।

इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या वंश की नहीं सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। भाजपा लोगों के उत्थान और कल्याण करने वाली पार्टी है। जो लोग परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं, वह भाजपा में नहीं आ सकते।

इधर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि अब तक बिहार में जितनी सरकार आई उसने अति पिछड़ों को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिसने भी अति पिछड़ों को ठगने का काम किया है उसका हिसाब भी बराबर किया जाएगा।

बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मोदी जी के साथ पूरा देश चल पड़ा है और यहां की युवाओं की भीड़ बताती है कि युवा भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा निकालने वाले है, लेकिन इस यात्रा के पहले उनकी पार्टी ने जितने अन्याय किए हैं उसका हिसाब भी उन्हें देना चाहिए।इस मिलन समारोह का मंच संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने किया।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: