बिहारराजनितिक

बड़ी ख़बर : नीतीश कुमार बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना, न्यूज क्राइम 24। शुक्रवार को ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके तुरंत बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया हैं। जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अब नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभालेंगे। दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान बड़े उलटफेर देखे गए. इसमें ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया और अब पार्टी की कमान नीतीश कुमार के हाथों में है।

इसके पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने इस्तीफा नीतीश कुमार को सौप दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश यह करते हुए कि उन्हें लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र में सक्रिय होना है. इसके लिए वे पार्टी की कमान खुद अपने हाथों में नहीं रख सकते. बाद में उन्होंने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार किया गया. अब नीतीश कुमार उनकी जगह पार्टी के अध्यक्ष होंगे. उनके अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान शुक्रवार शाम 5 बजे होगा।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे