बिहार

कुशमाहा एसएसबी ने 102 किलो गाजा किया जप्त, मौके से एक व्यक्ति गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के कुशमाहा एसएसबी 56 वीं वाहिनी के जवानों ने सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या-176/1के समीप आज गुरुवार के करीब 3:00 बजे हटेवा गांव के पास नेपाल से चोरी छिपे लाये गये 102 किलो गाजा को जप्त करने में बड़ी सफलता मिली है। तो वहीं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मटियारी गांव निवासी उपेन्द्र मंडल बताया गया है।एसएसबी के इस अभियान में कुशमाहा बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के अलावे अन्य जवान शामिल थे। एसएसबी द्वारा जप्त गाजा व गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई करते हुवे जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे