बिहार

पथराहा में सड़क निर्माण में घोर अनिमितता, ग्रामीणों में आक्रोश, जम कर किया प्रदर्शन

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती पंचायत पथराहा वार्ड-17 में जगदीश मंडल कामत टोला से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क तक बन रहे नव निर्माण सड़क में घोर अनिमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, किया जम कर प्रदर्शन। कहा बाढ़ प्रभावित गांव होने के बाबजूद सड़क निर्माण कंपनी के द्वारा मानक मापदंड के विपरीत जोर जबरन सड़क निर्माण किया जा रहा है।जो हम लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगें जबकि यह इलाका बाढ़ग्रस्त है इसके अनुसार सड़क में पुल की आवश्यकता है। आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने कहा सड़क पर मिट्टी की मात्रा कम है,रोलर से मिट्टी नहीं दबाया गया है।

उसी पर 90 प्रतिशत सुरसर नदी का बालू 10 प्रतिशत छोटे छोटे गिट्टी मिलाकर सड़क पर बिछाकर निर्माण कार्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा निर्माण कार्य में अनिमितता को लेकर विरोध करने पर संवेदक के कर्मी के द्वारा यह कहा जाता है कि आपको जहां जाना है जाइए ऊपर से लेकर नीचे तक सब मैनेज है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी कुछ नहीं कर सकते हैं। इसी बात पर आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नरपतगंज क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव एवं अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को दिया।

विधायक को जानकारी मिलते ही कहा निर्माण कार्य में अगर अनियमित होती है तो आप लोग कार्य को बन्द करावा दे,जेई को भेज कर जांच करवाते। वहीं पथराहा पंचायत के मुखिया पति समाजसेवी सज्जाद सवा ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा अनियमित बरती जा रही है। मानक मापदंड के विपरीत कार्य किया जा रहा है।कुछ ही दिनों में सड़क टूट कर बिखर जाएगा जबकि क्षेत्र के अनुसार इस सड़क में कई पुल का आवश्यकता है। फूल अगर नहीं बना तो बरसात आते ही सड़क ध्वस्त हो जाएगा। जिससे सरकारी राशि दुरुपयोग हो जाएगा।

Advertisements
Ad 1

वहीं कार्य स्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाए जाने से निर्माण कार्य किस योजना के तहत किया जा रहा है और कितने राशि से किया जा रहा है कुछ पता नहीं चल रहा है। इस बाबत ग्रामीण कार्य विभाग नरपतगंज के जूनियर इंजीनियर राजकुमार निराला से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। संवेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ की जानकारी नहीं दिया गया है। जांच करते हैं कार्रवाई की जाएगी।

वहीं वार्ड सदस्य पति समाज सेवी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण मानक मापदंड के विपरीत किया जा रहा है। इसकी जांच वरीय पदाधिकारी से कराया जाएगा। कार्य की सूचना अररिया सांसद एवं नरपतगंज विधायक को दिया गया है। मौके पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीणों में कौशल्या देवी, फूलचंपा देवी, अरुण कुमार सिंह, जयप्रकाश दास, तारानंद दास, कमल कुमार दास, अरविंद मंडल, रंजीत मंडल, बिलो मंडल, सिकंदर मंडल, रोहित कुमार, लखन कुमार, छूतहरु दास, सुखिया देवी, गीता देवी, शांति देवी आदि मौजूद थे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: