पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। सती चौड़ा स्तिथ वार्ड 62 में शिविर लगाया गया जो केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं विश्वकर्म योजना, मुद्रा लोन, एवं सुकन्या समृद्धि योजना से लोगों को आत्मनिर्भर बना कर विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक पूरा करना है । हर गांव- मोहल्ले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रत्येक लोगों को केंद्र की मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदान की जाएगी उक्त बातें पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव वार्ड 62 के पार्षद तारा देवी वार्ड प्रतिनिधि उमेश मेहता ने गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में कहीं।
विकसित भारत के लिए उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम में स्टेट बैंक ,यूको बैंक ,आधार कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड ,स्वास्थ्य जांच आदि का स्टाल लगाकर पदाधिकारी योजना का जानकारी लोगों को दिए वहीं गेहूं का आटा और चना दाल उचित मूल्य पर लोगों को उपलब्ध कराया गया। मौके पर वार्ड पार्षद विनोद कुमार, सुनीता देवी ,तारा देवी , राजेश साह, विनीत कुशवाहा, और संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।
