पटना, न्यूज क्राइम 24। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तमिलनाडु डीएम के के सांसद दयानिधि मारन का बिहारियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। चिराग ने अपने ट्वीट में लिखा है कि डीएम के के सांसद दयानिधिमारन का बयान निंदनीय और शर्मनाक है ये हम बिहारियों का अपमान है जो कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री चिराग ने बिहार सरकार में शामिल गठबंधन के दोनों दलों से पूछा है कि बताएं जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के नेता कि क्या आप इनके बयान से सहमत है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी क्या इसमें भी आपका मौन समर्थन है? मुख्यमंत्री जी आपकी विफल नीतियों का ही परिणाम है की बिहारियों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ता है और फिर ऐसे अपमानित होना पड़ रहा है। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।
