बिहार

रक्षा के क्षेत्र में भारत के लिए उपलब्धियों भरा रहा 2023 : नंदकिशोर

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा वर्ष 2023 रक्षा के क्षेत्र में भारत के लिए उपलब्धियों भरा रहा। रक्षा उपकरणों के निर्माण में भारत ने नयी ऊंचाई हासिल की है।

श्री यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट लगभग 16000 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को ‘आत्मनिर्भर भारत’ या आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक फोकस क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है, जिस पर सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। अपेक्षित अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा समर्थित स्वदेशी विनिर्माण बुनियादी ढांचे की स्थापना केंद्र सरकार का लक्ष्य है। श्री यादव ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने 2025 तक एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण में 26 बिलियन डॉलर का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 5 बिलियन डॉलर का निर्यात भी शामिल है। अप्रैल 2023 तक रक्षा क्षेत्र में कार्यरत 369 कंपनियों को कुल 606 औद्योगिक लाइसेंस जारी किय गय हैं।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश को रक्षा उपकरणों के लिए विदेशी आयात पर निर्भर रहना पड़ता था और अब मोदी सरकार में रक्षा उपकरणों का निर्यात किया जा रहे । यहीं कांग्रेस और भाजपा की सरकार में अंतर है।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: