क्राइमबिहार

पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मुन्ना जायसवाल के आवासीय कार्यालय पर फायरिंग

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी में आये दिन अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं जिसको पटना पुलिस कंट्रोल करने में असफल साबित हो रही हैं। इस बार तो बेखौफ़ अपराधियों ने पार्षद के आवासीय कार्यालय पर फायरिंग कर आराम से भाग निकले। पूरा मामला चौक थाना क्षेत्र के कौआ खो स्थित पटना नगर निगम के वार्ड 67 का हैं, जहां पार्षद एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मुन्ना जायसवाल के आवासीय कार्यालय पर बेखौफ़ अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर मौके वारदात से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौक थाना की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

घटना के संबंध में चौक थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मुन्ना जायसवाल के आवासीय कार्यालय के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक राउंड गोली फायरिंग की। हालांकि घटना स्थल पर से फायरिंग की गई गोली का खोखा बरामद नही किया जा सका है। गोली फायरिंग करने के बाद दोनों अपराधी बाइक से आराम से भाग निकले। गोली फायरिंग करनेवाले अपराधी का फुटेज घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस संबंध में पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त नही हुआ है, इसके बाबजूद गैर कानूनी गतिविधि को रोकने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: