बिहार

आप प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

पटना, न्यूज क्राइम 24। आम आदमी पार्टी (आप) का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पटना के नगर आयुक्त को शिवपुरी कूड़ा डंपिग यार्ड को अविलंब विस्थापित करने के लिये एक ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में अनुग्रह नारायण महाविद्यालय के पास आवासीय क्षेत्र में पटना नगर निगम का ट्रांसफ़र प्वाइंट बनाया गया है जिससे आस पास के लोगों को काफ़ी समस्या हो रही है।

आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। चूँकि आस पास हज़ारों की संख्या में आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर हैं इसलिए वहाँ की मिट्टी और पीने के पानी में विषाक्त पदार्थों का मिश्रण स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिये भारी ख़तरा उत्पन्न कर रही है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश तथा आप के युवा नेता दिव्यांशु शेखर शामिल थे।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: