बिहार

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर गए सांसद रविशंकर प्रसाद

पटना, न्यूज क्राइम 24। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में तीन दिवसीय यात्रा पर गए। ज्ञात हो कि श्री प्रसाद छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार के स्टार प्रचारक के रूप में लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर है। 26 से 29 अक्तूबर तक 3 जिला दुर्ग,रायपुर ग्रामीण और सूरजपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी के साथ संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होंगे और उसके पश्चात 1 से 4 नवंबर तक मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार प्रसार में हिस्सा लेंगे।

सांसद रविशंकर प्रसाद शारदीय नवरात्र में अपने संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों पूजा पंडालों में घूमकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी और उसके उपरांत पार्टी के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार प्रसार के लिए रवाना हो गए। श्री प्रसाद लगातार चुनावी राज्य छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश में दौरा कर पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे है।

श्री प्रसाद पूर्व में छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में कार्य किए है जहां भाजपा की सरकार बनी थी, इसको ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें विशेष रूप से छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में लगाई हुई है। श्री प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं कुछ दिन पूर्व भी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए गया था, वहां के नागरिकों का उत्साह और भाजपा के प्रति स्नेह देख स्पष्ट है कि भाजपा पूर्व बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: