बिहार

पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

फुलवारी शरीफ, अजीत। दशहरा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने फुलवारी शरीफ जानीपुर परसा बाजार रामकृष्ण नगर संपतचक आदि तमाम इलाकों में पुलिस प्रशासन की टीम ने रैफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि सभी इलाकों में पूजा पंडाल पर विशेष रूप से निगरानी की जा रही है.

वही गौरीचक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया की यहां 19 पूजा पंडाल में मां भगवती की पूजा हो रही है सभी इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात है.गौरीचक थाना से लंका कछुआरा सोहगी कोली तारणपुर अवस्थी चक बेलदारी चक उशफा बाली पचरूखिया आदि आसपास के तमाम इलाके में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा था.चौक चौराहों पर पुलिस बल के जवान मुस्तैद थे.

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च