बिहार

फुलकाहा एसएसबी के जवानों ने 517 लीटर शराब जप्त किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की रात फुलकाहा एसएसबी 56वीं वाहिनी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 बोरी (570 लीटर)नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब को जप्त करने में सफलता पाई है। तो वहीँ तस्कर जवानों को देख अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा । मिले जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे बीओपी कमांडर अर्जुन अदनोर जवानों के साथ गस्ती के लिए निकले हुवे थे।

Advertisements
Ad 1

उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से बोरी में शराब लाकर सीमा पिलर संख्या -187/1 चैनपुर गांव के राम टोला के समीप आम बगीचा में रखे हुए है, जो चार चक्का वाहन पर लाद कर कहीं ले जाने के फिराक में है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ उक्त स्थान पर पहुंच गया, पहुंचते ही तस्कर ने अंधेरे का लाभ उठाकर शराब की बोरी छोड़कर फरार हो गया। तत्पश्चात शराब को कब्जे में लेकर कैंप लाया। जहां कागजी कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: