बिहार

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा कार्यालय फुलकाहा ने ऋणी के घर लगाया बैनर, पोस्टर

अररिया, रंजीत ठाकुर। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा कार्यालय फुलकाहा के द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर 2023 गुरुवार को ऋणी के घर पर शाखा प्रबंधक फुलकाहा के मौजूदगी में लीगल ऑफिसर क्षेत्रीय कार्यालय अररिया के नेतृत्व में बैनर पोस्टर लगाया गया। यह बैनर पोस्टर फुलकाहा निवासी शाहनवाज साकिब के घर लगाया गया। इस बाबत शाखा प्रबंध फुलकाहा से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से ऋण लिया था

Advertisements
Ad 1

जो ससमय ऋण का भुगतान नहीं करने पर खाता एन पी ए हो गया था, जिसके आलोक में बैंक के द्वारा सरफेसी एक्ट 2002 के तहत नोटिस भी जारी किया गया था, इसके बावजूद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर आज सिंबॉलिक पोजीशन लिया गया है। प्रबंधक ने कहा आज से इस जमीन का खरीद बिक्री पर रोक लग गई है, जब तक ऋण का भुगतान नहीं होगा तब तक खरीद बिक्री पर पूर्णत रोक रहेगी। इस मौके पर लीगल ऑफिसर क्षेत्रीय कार्यालय अररिया, शाखा प्रबंधक फुलकाहा अंशु आनंद, सहायक शाखा प्रबंधक कौतुक कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: