अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “शहीद नीरज छेत्री फुटबॉल” टूर्नामेंट कोसी कॉलोनी बथनाहा के खेल मैदान में दिनांक 17.10.2023 को सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया द्वारा शुभारंभ किया गया था। जिसका आज दिनांक 19.10.2023 को विद्यासागर केसरी विधायक, फारबिसगंज द्वारा समापन किया गया। विधायक विद्यासागर केसरी द्वारा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के टीम एवं जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के फुटबॉल टीम का उत्साहवर्धन करते हुए खेल का शुभारंभ कराया ।
शहीद नीरज छेत्री फुटबॉल टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला अत्यंत ही रोमांचक रहा APF नेपाल और जैनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी की टीम दोनों टीम 2-2 से बराबर रही अंत में गोल हिट के आधार पर APF नेपाल की टीम विजयी हुई। कार्यक्रम के दौरान जेनिथ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सैन्य जीवन पर आधारित बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। खेल समापन के उपरांत इस टूर्नामेंट में सम्मिलित सभी स्थानीय व सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के टीमों के खिलाड़ी को 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा टी-शर्ट एवं फुटबॉल का वितरण मुख्य अतिथि विद्यासागर केसरी द्वारा करवाया गया ।
तत्पश्चात विजेता, उप-विजेता, बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट गोलकीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल सम्मान पूर्वक दिया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले जैनिथ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को कमांडेंट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उपस्थित समस्त ग्रामीण एवं सर्वजनों को संबोधित करते हुए विद्यासागर केसरी ने उपस्थित समस्त विजेता उप-विजेता टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल का महत्व अपने जीवन में अत्यंत ही लाभदायक है ।
आज का यह टूर्नामेंट जो की सशस्त्र सीमा बल के अमर शहीद नीरज छेत्री की स्मृति में 56वीं बटालियन स.सी.ब. बथनाहा द्वारा आयोजित करवाया गया यह एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। इस कार्य से हमारे स्थानीय युवा खेल के प्रति जागरूक होंगे और ज्यादा से ज्यादा खेल जगत में भी अपना नाम रोशन करेंगे। इससे हमारे सीमावर्ती गॉंव में खेल के प्रति युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम सभी अतिथियों एवं मुख्य अतिथि को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल के अमर शहीद नीरज छेत्री जिनकी पुण्य स्मृति में यह फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया इस टूर्नामेंट को आयोजित करवाने का मूल उदेश्य आपसी सौहार्द व परस्पर सहयोग की भवना से देश सेवा, एकता और एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा कर राष्ट्र की रक्षा करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने की भावना को जागृत करना है
श्री विक्रम ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के भावना से सदैव आप सभी के सेवा व सुरक्षा में तत्पर है। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा प्रहरी बल नेपाल के टीम प्रभारी श्री हरि बसनेत, जोगबनी फुटबॉल टीम के मैनेजर विक्की गुप्ता, लखन लाल, प्रिंसिपल महर्षि मेंही स्कूल बथनाहा, खुर्शीद खान, निर्देशक जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी, 56वीं वाहिनी बथनाहा के द्वितीय कमान अधिकारी कस्तूरी लाल, उप कमांडेंट रोमेश याईखोम, सहायक कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार, सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉक्टर मिस लीला 56 में वाहिनी के महिला व पुरस्कार में वह स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। शहीद नीरज छेत्री फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय ग्रामीणों के बीच काफी जोश व उत्साह देखा गया और स्थानीय ग्रामीनों द्वारा SSB द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई।
