बिहार

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, कार्यक्रम की रूप रेखा यहां जान लीजिये

पटना, न्यूज क्राइम 24। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे पर बुधवार यानी आज पटना आ रही हैं। इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन, गांधी मैदान, तख्त साहिब सहित शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से 200 मजिस्ट्रेट और 250 पुलिस अधिकारियों के साथ 1200 से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

राजधानी के जिन मार्गों से राष्ट्रपित का काफिला गुजरेगा वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है। कारकेड के लिए वैकल्पिक मार्ग भी रखे गए हैं। नेहरू पथ, अटल पथ, जेपी गंगा पथ, सर्कुलर रोड, देशरत्न मार्ग में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। राजभवन के चारों ओर सुरक्षा का तीन घेरा रहेगा। इस रूट पर सामान्य वाहनों का परिचालन राष्ट्रपति के कारके के आनेजाने के पहले प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति के बुधवार को हवाईअड्डे से बापू सभागार और राजभवन से पटना सिटी गुरुद्वारा जाने के क्रम में संबंधित रूट पर सामान्य वाहनों का परिचालन 45 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। इसी तरह गुरुवार को राजभवन से पटना एम्स जाने के क्रम में संबंधित रूट पर भी वाहनों का परिचालन लगभग एक घंटे तक बंद रहेगा।

राष्ट्रपति का इस प्रकार कार्यक्रम-

18 अक्टूबर-
सुबह के 11.35 बजे – पटना हवाईअड्डा पर आगमन होगा

11.40 बजे- हवाईअड्डा पर गार्ड आफ ऑनर

12.20 बजे – बापू सभागार में कृषि रोड मैप का उद्घाटन

1.25 बजे – राजभवन के लिए प्रस्थान

4.30 बजे- पटना सिटी स्थित गुरुद्वारा दर्शन करेंगी, यहां आधे घंटे तक रुकेंगी

19 अक्टूबर-
सुबह मोतीहारी के लिए प्रस्थान शाम 05 बजे पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

20 अक्टूबर-
सुबह गया के लिए प्रस्थान, गया से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगी

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: