बिहार

अररिया : बिहार के भोले-भाले जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रहा भाजपा सरकार : मंत्री रत्नेश सदा

अररिया, रंजीत ठाकुर। बिहार सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है, खासकर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के लिए कोई विशेष सुविधा का लाभ नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार जुमलेबाजी का काम कर रही है, अगर हमारी सरकार द्वारा जातीय जनगणना सही तरीके से नही कराई है तो आप अपने स्तर से जाँच करके पता कर लिजिए लेकिन बिहार के भोले भाले लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम छोड़ दीजिए।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो की फारबिसगंज के हरिपुर में जेडीयू के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहा पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार में अनुसूचित जाति जनजाति के भूमिहीन परिवारों को जल्द हमारी सरकार के द्वारा भूमि मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान बसेरा 2 के तहत 31 अक्टूबर तक सर्वे करके जो मानक होगा उसके अनुरूप भूमिहीन परिवार को जमीन मुहैया कराई जाएगी। अगर सरकारी जमीन नही है तो उसे बाजार मूल्य पर सरकार जमीन खरीद कर देने का प्रस्ताव है ।वही उन्होंने भीमराव अंबेडकर विद्यालय का निरीक्षण किया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: