बिहार

कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू

फुलवारी शरीफ, अजीत। आदि शक्ति नौ स्वरुपों वाली मां दुर्गे की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया.हर पूजा पंडाल में सजावट रंग रोशनी को आकर्षक बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में है. वही नवरात्र के पहले दिन पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए शहर और ग्रामीण बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माता की चुनरी व हवन पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई. वहीं घरों में भी महिलाओं ने नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गे की आराधना शुरू कर दिए जिससे घर से लेकर बाजारों में चौक चौराहा पर पूरा माहौल उत्सवी हो गया.

नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा की धूम रहेगी.मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इसके लिए शहर में पंडाल सज गए हैं.

Advertisements
Ad 1

नवरात्र के लिए शहर भर के मंदिरों और घरों में विशेष तैयारियां की गई हैं.मंदिरों और विभिन्न पंडालों में चहल-पहल बढ़ गई है. शनिवार को गाँव से लेकर शहर भर के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए रौनक देखने को मिली. फुलवारी शरीफ में सदर बाजार वाल्मी जानीपुर अनीसाबाद बेउर सिपारा चितकोहरा रामकृष्ण नगर जगनपुरा खेमनी चक परसा बाजार संपतचक गोपालपुर बाजार बैरिया इलाहीबाग सोहगी मोड़ गौरीचक बाजार बेलदारी चौक लखना बाजार मूसनापर कुरथौल इतवारपुर समय तमाम बाजारों में भक्तों ने मूर्ति, कलश, नारियल, शृंगार, फूल-मालाएं खरीदीं.

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: