बिहार

बथनाहा पुलिस ने टॉप टेन सूची में शामिल एक वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा ओपी पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर वीरपुर चौक के समीप से टॉप टेन सूचि में शामिल मोस्ट वांटेड एक वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार वांछित का नाम प्रियांशु मिश्रा उर्फ आशुतोष मिश्र पिता पंकज कुमार भदेश्वर ओपी बथनाहा अररिया जिला निवासी बताया जाता है ।गिरफ्तार वांछित से बथनाहा ओपी के थानाध्यक्ष सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी गहन पूछताछ कर रही हैं ।

ओपी थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि टॉप टेन सूची में शामिल वांछित गिरफ्तार प्रियांशु मिश्रा उर्फ आशुतोष मिश्र के विरुद्ध जोगबनी/ बथनाहा थाना कांड संख्या 298/21,कांड संख्या 120/22 व जोगबनी थाना कांड संख्या 87/23 दर्ज है। थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि थाना कांड संख्या 298/21 में व कांड संख्या 120/22 में माननीय न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित है । इस गिरफ्तारी अभियान में बथनाहा ओपी के थानाध्यक्ष  के अलावा सअनि मनोज कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे ।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: