बिहार

एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन : नंदकिशोर

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में हांगझोउ में एतिहासिक प्रदर्शन किया है।

श्री यादव ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत ने एशियन गेम्स में पहली बार 100 से अधिक मेडल जीता है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन में भारत को गोल्ड मेडल जीते। वहीं, महिला हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला। श्री यादव ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के सामने लक्ष्य था, ‘इस बार सौ पार’ और भारतीय खिलाड़ियों ने लक्ष्य को हासिल कर देश का नाम रौशन किया।

श्री यादव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब भारत खेल में भी दुनिया में नंबर वन होगा। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, वह अद्भुत है। भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक कामयाबी का परचम लहरा रहा है। स्वर्ण काल को पीएम मोदी ने हर क्षेत्र के लिए स्वर्णिम बना दिया है। वास्तव में यह भारतवासियों के लिए गौरवान्वित होने का समय है।

Related posts

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

‘राष्ट्रवाद और युवा’ विषय पर पीजी छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रभावशाली विचार

पटना विमेन्स कॉलेज में जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

error: