बिहार

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना में भारी घोटाला

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में सड़क विहीन मार्ग पर बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मानक मापदंड के विपरीत सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध करने के बावजूद भी संवेदक निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहें है। यह मामला पथराहा पंचायत के एसएसबी कैंम्प पथराहा से लखन सिंह टोला प्राथमिक विद्यालय होते हुए घूरना से फुलकाहा जाने वाली सीमा सड़क तक एक करोड़ 5 लाख 31,185 रुपए की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत संजीव कंस्ट्रक्शन रानीगंज तथा कार्य एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल फारबिसगंज के द्वारा नये सड़क का निर्माण किया जा रहा है

जिसकी लंबाई 1.050 किलो मीटर बताया गया है, जिसमें काली करण और पीसीसी ढलाई कार्य करना है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर मानक मापदंड के अनुसार ना तो मिट्टी दिया गया है और ना ही पत्थर, कहा घटिया पत्थर डालकर ऊपर से मिट्टी देकर कार्य का खाना पूर्ति किया जा रहा है। हम लोगों के द्वारा घटिया कार्य का विरोध करने के बावजूद भी कार्य कर रहे कर्मियों के द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा है। वहीं उपस्थित लोगों ने कहा कार्य में अगर सुधर नहीं हुआ तो हम लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं आरडब्लूडी के सेक्रेटरी को आवेदन देकर जांच करवाएंगे । हम लोगों का क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है और जिस तरह का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दो महीनों में ही सड़क टूट कर बिखर जाएगा। समय रहते पदाधिकारी जांच कर मानक मापदंड के अनुसार निर्माण कार्य नहीं करते हैं, तो बाध्य होकर हम लोगों को उच्चाधिकारी को आवेदन देना पड़ सकता है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत समाजसेवी अरुण कुमार सिंह ने कहा यह इलाका बाढ़ ग्रस्त इलाका है। इसके बावजूद संबंधित पदाधिकारी एवं संवेदक के द्वारा के द्वारा मापदंड के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया को लिखित सूचना दिया जाएगा।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: