बिहार

8 अक्टूबर को एकतापुरम मे मनाया जायेगा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि समारोह

फुलवारी शरीफ, अजीत। पासवान एकता विकास समिति संपतचक पटना एवं चौहरमल सेना पटना के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व0 रामविलास पासवान की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन 8 अक्टूबर को संपतचक नगर परिषद अंतर्गत एकतापुरम (भोगीपुर) अवस्थित माता सुमित्रा देवी कॉमर्शियल फ्लोर मे सुनिश्चित किया गया है.

कृष्णा कृपाल आनंद के संयोजकत्व मे आहुत समारोह मे इलाके के वयोवृद्ध समाजसेवी व अवकाश प्राप्त सफल किसान व पशुपालक सुखदेव सिंह, पूर्व मुखिया कमलेश सिंह, संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर-14 के पार्षद नीतु कुमारी के विकास व जनसंपर्क प्रतिनिधि तथा युवा सामाजिक कार्यकर्ता राॅकी कुमार, चौहरमल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक पासवान, पासवान एकता विकास समिति के अध्यक्ष विनेश पासवान, सचिव राजनाथ पासवान, पूर्व सचिव सुनील पासवान अध्यक्ष के अलावे अन्य कई समाजसेवी एवं सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि भाग भी लेंगे.

Advertisements
Ad 1

समारोह की अध्यक्षता भेलवाड़ा-दरियापुर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेम कुमार पासवान एवं संचालन कोषाध्यक्ष रंजीत पासवान एवं उप-कोषाध्यक्ष पारस पासवान करेंगे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: