बिहार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा गांधी चौक पर आज सोमवार 2 अक्टूबर को को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154 वीं जन्म दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित क्षेत्र के दर्जनों गण्यमान्य लोग सहित एसएसबी कैंप फुलकाहा के असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन अदनोर जवानों के साथ तो वहीं फुलकाहा थानाअध्यक्ष सह निरीक्षक साजिद आलम, एएसआई श्रीराम शर्मा, एसआई राजीव कुमार, सिपाही जयप्रकाश पासवान के अलावे अररिया जिला पार्षद उपाध्यक्ष श्रीमती चांदनी देवी, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरपतगंज सह सरपंच प्रतिनिधि अलोक साहा, पूर्व मुखिया नवाबगंज संजय सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवाबगंज द्वारिका नाथ साह, रणविजय ठाकुर, राजा ठाकुर, भूतपूर्व सैनिक खगेंद्र यादव, मोहन मेहता, युवा समाजसेवी हसीब अंसारी, समाजसेवी श्रवण कुमार दास, शंकर सिंह, पैक्स चेयरमैन नवाबगंज अजय साह, पूर्व पैक्स चेयरमैन नवाबगंज रंजीत साह, मोहम्मद कासिम,रितेश साहा, वार्ड सदस्य ताराचंद पंडित,असलम अंसारी, मोहम्मद आफताब, राजा रक्षित, अरुण कुमार, कृष्णा अवतार मसेता आदि ने पुष्प अर्पित कर माला पहनकर राष्ट्रपिता को नमन किया।

तत्पश्चात एसएसबी जवानों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “गांधी जी का सपना स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, नशा मुक्त भारत, साकार तब होगा जब हम लोग गांधी जी के बताए रास्ते पर चलेंगे। आज हम सब संकल्प लें की गांधी जी के बताएं रास्ते पर चलेंगे और दूसरे को भी प्रेरित करेंगे।

Advertisements
Ad 1

पूर्व मुखिया नवाबगंज संजय सिंह ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं, वे देश को आजाद करने में अपने को कुर्बान कर दिए। लेकिन आज भी हम लोगों के लिए जीवित हैं हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चलते रहेंगे।

पूर्व सैनिक खगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा गांधी जी क्या थे? आज हम सबों को समझने का दिन है। उन्होंने कहा गांधी जी वह इंसान थे जिनको आज पूरी देश नमन करते हैं। इसलिए सभी क्षेत्रवासियों से मेरा अपील है कि गांधी जी के जन्म दिवस पर एकत्रित होकर राष्ट्रपिता को नमन कर आने वाले पीढ़ी को प्रेरित करें।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: