फुलवारीशरीफ, अजीत। महावीर कैंसर संस्थान में एक कार्यक्रम में आज वरीय चिकित्सकों एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बिहार में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए नोडल पदाधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक डा० एल० बी० सिंह एवं आयुष्मान मित्रों को बधाई दिये.
ज्ञात हो कि आयुष्मान भारत योजना लागू होने के पाँचवे वर्ष पूरा करने के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महावीर कैंसर संस्थान को बिहार में प्राइवेट मल्टी स्पेशिलिटी अस्पतालों के श्रेणी में प्रथम स्थान दिया गया. प्रशस्ति पत्र प्रत्यय अमृत भा.प्र.से, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार ने संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा० एल० बी० सिंह को प्रदान किये.
इस मौके पर संजय कुमार सिंह, भा.प्र.से, स्वास्थ्य सचिव, बिहार अलंकृता पांडे, भा.प्र.से. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, आयुष्मान भारत योजना बिहार सहित पूरे बिहार के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे. डा० एल० बी० सिंह ने कहा कि सभी चिकित्सकों एवं आयुष्मान मित्रों के सहयोग से ही लगातार हमलोग आयुष्मान भारत योजना लागू करने में राज्य में प्रथम एवं पूरे देश में गोल्डेन सूची में हैं. आचार्य किशोर कुणाल, सचिव, महावीर मन्दिर न्यास समिति, महावीर कैंसर संस्थान के डा० बी० सन्याल, डा० मनीषा सिंह, डा० विनीता त्रिवेदी सहित सभी वरीय चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों ने संस्थान के आयुष्मान टीम के कार्यों को सराहा।
