बिहार

नाटक कर कलाकारों ने ठनका से बचाव के लिए लोगों को जागरुक किया

फुलवारीशरीफ, अजीत। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी के द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे द्वारा निर्देशित नाटक- “ठनका से बचाव” की प्रस्तुति फुलवारीशरीफ, वाल्मी में की गई.

नाटक की शुरुआत सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत- ए गोरी सुन बतिया हमार, मानअ हमार कहनवा, जब आसमान में बिजली चमके ठनका के इहे पहचान… से की गई.
नाटक में यह दिखाया गया कि अपने प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश के बीच वज्रपात से खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और जानवर चराने वाले गरीब लोग ज्यादातर मौत के शिकार हो रहे हैं. इस दुर्घटना से जीवन रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया गया . जिसमें यह बताया गया कि जब मौसम का मिजाज बदलने के साथ मेघ गर्जन करने लगे तो घर से बाहर नहीं निकले. ठनका से बचने के लिए यह बताया गया कि उस समय हम लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में लोगों को सलाह दी गई और यह भी बताया गया कि वज्रपात से बचने के लिए अपने मोबाइल में किस तरह से इंद्रब्रज ऐप डाउनलोड करें.

Advertisements
Ad 1

सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से इंद्रब्रज ऐप इंस्टॉल करें जो बिजली चेतावनी ऐप है. इसको इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर साइन अप कर ले जिससे अपने आप लोकेशन ट्रैक हो जाएगा. फिर उसमें 40 मिनट पहले अलर्ट जारी होने लगेगा जिससे यह पता चल जाएगा कि वज्रपात होने वाला है. इस ऐप की जानकारी से ठनका से बचा जा सकता है. नाटक के कलाकार महेश चौधरी, मिथिलेश कुमार पांडे, सौरभ राज, अमन, नमन, रंजन आदि थे.

Related posts

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना में अवैध कोडिन सिरप का बड़ा खुलासा, कुल 51,000 बोतल जब्त, चेन्नई से बिहार तक फैला नेटवर्क बेनकाब

error: