बिहार

सरकारी विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों ने कबाड़ से बनाया गणेश मुखौटा

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ में एक सरकारी विद्यालय के बच्चे बच्चियों ने कबाड़ से गणेश मुखौटा बनाया और गणेश वंदना कर गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया गया .छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्री गणेश का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया गया. इतना ही नहीं कबाड़ से कई कलाकृतियां बनाकर अपना हुनर पेश किया . इन बच्चों को शिक्षिका नीतू शाही का मार्गदर्शन मिला जिनके संरक्षण में लगातार सरकारी स्कूल के बच्चे बच्चियों अपना हुनर दिखा रहे हैं.

प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने बताया की विद्यालय में सह शैक्षणिक गतिविधि में बच्चों द्वारा श्री गणेश मुखौटा,कबाड़ से जुगाड में बोतल से गुलदस्ता और बोतल में कुरकुरे,चिप्स,बिस्किट का रेपर डाल कर प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश दिया. इस कार्य में बच्चों को हमेशा नैतिक शिक्षा दिया जाता है.

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: