अररिया, रंजीत ठाकुर। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यू एस नई दिल्ली के सहयोग से जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के द्वारा अररिया जिला को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौनशोष ण एवं मानव तस्करी मुक्त बनाने हेतू आज दिनांक 30.8.23 को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन के अवसर कुसांकाटा प्रखंड के मदरसा नुरुल हुदा आशा भाग बट रहा पंचायत डुमरिया आयोजित किया गया
जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज सहयोग कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन यू एस न ई दिल्ली के सहयोग से अररिया जिला के पांच प्रखंड अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, कुसांकाटा एवं सिकटी के कुल 51 गाँव को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौनशोषण एवं मानव तस्करी मुक्त बनाने का संकल्प जनवरी 2024 तक है, जिसके तहत आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है, इस अभियान मे जिला पुलिस अररिया, जिला प्रशासन अररिया, 52 /56 एस एस बी अररिया/ बथनाहा के साथ मीडिया , जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस का सहयोग मिल रहा है। जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के डी सी अरविंद श्रीवास्तव, दीपक कुमार पासवान, बी सी कुसांकाटा रविंद्र कुमार मंडल, मदरसा के मोलवी साहब ने बच्चों को संबोधित किया।
