क्राइमबिहार

देशी कट्टा व नेपाल निर्मित शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा ओपी पुलिस एवं 56 वाहिनी एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में बथनाहा ओपी क्षेत्र के जिमराही गाँव से एक महिला को एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके पास से 22.5 लीटर नेपाली शराब भी बरामद किया गया है। पकड़ाए आरोपी महिला की पहचान ज्ञानी देवी जिमाराही निवासी  के रूप मे हुआ है ।

Advertisements
Ad 1

पुलिस तथा एसएसबी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया जिसमे उक्त महिला को देशी कट्टा तथा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । बथनाहा थाना क्षेत्र मे देशी कट्टा व शराब के साथ पहलीवार किसी महिला को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है वहीं महिला की गिरफ्तारी के बाद स्थानिय लोगों के द्वारा पुलिस व एसएसबी की सराहना की जा रही हैं। 

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: