बिहार

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : हसन अली

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। टीम सेवा की ओर से मरहूम मेंहदी अली खां साहेब के इमाम बड़ा संगी दालान वक्फ इस्टेट पटना सिटी मे हज़रत इमाम हुसैन अ. स के नाम पे ब्लड कैंप का आयोजन किया गया जिसमे सभी मज़हब के लोगो ने इंसानियत का पैगाम देते हुए रक्तदान किया। टीम सेवा के अध्यक्ष हसन अली ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हम सभी लोगो को एक दूसरे के लिए ज़रूरत परने पर रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम मे शामिल मौलना असद साहब, मौलना अमानत हुसैन साहब, चेयरमैन अफ़ज़ल अब्बास, अंजनी पटेल, संतोष आग्रहरी, आसिफ कमाल, अथिति के रूप मे शामिल हो कर रक्तवीरो को हौसला बढ़ाया। कुल 38 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। सभी रक्तवीरो को प्रशंसा प्रमाणपत्र भी दिया गया। टीम सेवा के सदस्य शाकिब, अंकित, इनकेशफ, मीसम, रोबिन, अभय, कमर अब्बास, प्रिन्स, अफसर संग और भी लोग मौजूद थे।

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

error: