बिहार

पुलिस आपके घर जाकर लेगी जानकरी, सुनेगी समस्या

पटनासिटी, रॉबीन राज। डीजीपी के निर्देश पर बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस घर-घर जाकर आमलोगों की परेशानियों की जानकारी लेगी। लॉ एंड ऑर्डर एडीजी संजय सिंह ने बताया है कि पुलिस पब्लिक की दूरियों को खत्म करने के लिए यह पहल किया जा रहा है. पुलिस अपने क्षेत्राधिकार के मोहल्ले पर निगरानी रखेगी।

पब्लिक और पुलिस के बीच की दूरियों को देखते हुए पुलिस के द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी के तहत पटनासिटी के क्षेत्रों में   भी पुलिस अब घर-घर जाकर लोगों के बारे मे जानकरी जुटाने मे लग चुकी हैं। किसी भी वक्त आपके घर पहुंच सकती हैं पुलिस। बेझिझक होकर दे जबाब। वहीं पब्लिक को भी यह पता होगा कि मेरे थाने में कितने पुलिसकर्मी है और कौन थाना प्रभारी है। कहीं ना कहीं पब्लिक का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ाने के लिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

पुलिस दीदी के साथ मारपीट, घटना CCTV में कैद, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

बुनियाद केंद्र में वृद्धजन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- 21वीं सदी का भारत जनहितैषी सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ रहा है

error: